UPSC NDA 2 2023 Notification Out Apply Online For 349 Posts : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) 2 परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 मई 2023 से शुरू होंगे जो कि 6 जून 2023 को शाम 6:00 बजे तक चलेंगे, साथ ही यूपीएससी एनडीए 2 के लिए परीक्षा 3 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य व्यक्ति UPSC NDA 2 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं साथ ही इस भर्ती से जुड़े विस्तृत जानकारी जैसे की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड और ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे दिया गया है।

UPSC NDA 2 2023 Overview
Post Type/Name | National Defence Academy (NDA) & Naval Academy (NA) 2 Examination 2023 |
Organization | Union Public Service Comission (UPSC) |
Total No. Of Vacancy | 395 |
Mode Of Apply | Online |
Job Location | All India |
Last Date To Apply | 06 June 2023 |
Exam Date | 03 September 2023 |
Official Website | upsc.gov.in |
UPSC NDA 2 2023 Post Detail
UPSC एनडीए 2 का नोटिफिकेशन कुल 395 पदो पर भर्ती हेतु जारी किया गया है, जिसके लिए पदों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता पोस्ट के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है –
Academy | Vacancy |
NDA ( Army) | 208 |
NDA (Navy) | 42 |
NDA (Air Force- Flying Duty) | 92 |
NDA (Air Force- Ground Duty Tech) | 18 |
NDA (Air Force- Ground Duty Non-Tech) | 10 |
Naval Academy (NA)- 10+2 Cadet Entry Scheme | 25 |
Total Vacancies | 395 |
UPSC NDA 2 2023 Education Qualification
UPSC एनडीए 2 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता पोस्ट के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है, साथ ही शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देखे –
Post Name | Qualification |
Army Wing | 12th Pass |
Air Force/ Naval Wing | 12th Pass with Physics, Chemistry, Maths |
Naval Academy (NA) | 12th Pass with Physics, Chemistry, Maths |
Selection Process And For UPSC NDA 2 2023
The Selection Process For UPSC NDA 2 2023 includes the following Stages :
- Written Exam (900 Marks)
- Service Selection Board (SSB 900 Marks)
- Document Verification
- Medical Examination
How To Apply For UPSC NDA 2 2023
यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती 2023 के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेवे जिससे कि उसे आवेदन के वक्त किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि ना रह जाए , साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है
- सबसे पहले आप लोगों को हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लेना है और उसे अच्छी तरह पढ़ लेना है
- उसके बाद आप लोगों को नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है, साथ ही आप लोग इस भर्ती के लिए www.upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं
- इसके बाद आप लोगों के सामने इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है एवं बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देने हैं ।
- उसके बाद आप लोगों को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है
- एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद आप लोग उसका प्रिंट आउट निकाल लेवे ।
Application Fees
यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए रखा गया है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।
- Gen/ OBC/ EWS : ₹100/-
- SC/ST/Sons of JCOs/ ORs Female : ₹0/-
Important Links And Dates
Official Notification | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Form Start Date | 17 May 2023 |
Form Last Date | 06 June 2023 |
Official Website | upsc.gov.in |
Join Whatsapp | Click Here |
UPSC NDA 2 2023 के लिए आवेदन कब से कब तक चलेंगे?
यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई 2023 से शुरू होंगे जोकि 06 जून 2023 तक चलेंगे।
UPSC NDA 2 2023 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी ऊपर बताई गई है।