UPSC Civil Services 2022 Notification And Apply Online For IAS,IPS,IFS : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सिविल सर्विस एवं IFS भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं जो कि 22 फरवरी 2022 तक चलेंगे। साथ ही यूपीएससी सिविल प्री एग्जाम का आयोजन 5 जून 2022 को प्रस्तावित है । यूपीएससी सिविल सर्विस भर्ती 2022 के अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े साथ ही आफिशियल नोटिफिकेशन एवं आवेदन हेतु लिंक नीचे दिया गया है ।
UPSC Civil Services 2022 Age Limit
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है साथ ही इसमें आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2022 को आधार मानकर के जाएगी एवं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमअनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है । अधिकतम आयु सीमा में छूट के अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देखें
UPSC Civil Services 2022 Education Qualification
यूपीएससी सिविल सर्विसेज एवं IFS परीक्षा 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है
- सिविल सर्विसेज : Bachelor Degree in Any Stream in Any Recognized University in India.
- IFS : Bachelor Degree as one of Subject Animal Husbandry & Veterinary Science, Botany, Chemistry, Geology, Mathematics, Physics, Statistics and Zoology, Agriculture or Equivalent.
Selection Process For Civil Services
यूपीएससी सिविल सर्विसेज के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक परीक्षण एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है
- Prelims Exam
- Mains Exam
- Interview
- Document Verification
UPSC Civil Services Prelims Exam 2022 Exam Pattern
वर्तमान में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर ‘सामान्य अध्ययन’ का होता है जबकि दूसरे को सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा ‘Civil Services Aptitude Test’ या ‘सीसैट’ कहा जाता है। प्रीलिम्स परीक्षा के दोनों पेपर अनिवार्य हैं इसलिए सिविल सेवा मेन्स के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, एक उम्मीदवार को दोनों पेपरों का अटेम्पट करना होगा। परीक्षा में 1/3 भाग नेगेटिव मार्किंग भी होती है
Paper | No.Of Question | Marks | Duration |
General Studies | 100 | 200 | 2 Hours |
General Studies II (CSAT) | 80 | 200 | 2 Hours |
Total Marks : 400 (where GS Paper II is qualifying in nature with minimum qualifying marks fixed at 33%) Prelims
UPSC Civil Services Main Exam Pattern
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती । यह परीक्षा एक वर्णनात्मक प्रकार के पेपर पर आधारित परीक्षा होती है जिसमें अभ्यर्थियों को अपने शब्दों में प्रश्नों के लंबे-लंबे उत्तर लिखने होते हैं । यूपीएससी मेन्स परीक्षा में 9 पेपर होते हैं, जिनमें से दो क्वालिफाइंग पेपर होते हैं। दोनों क्वालिफाइंग प्रश्नपत्रों के अंक अंतिम रैंक सूची निर्धारण के लिये नहीं जोड़े जाते हैं। क्वालिफाइंग’ प्रकृति के दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंकों के होते हैं। जिसमे न्यूनतम अर्हता 25% (75 अंक) निर्धारित किये गए हैं। मेन्स परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न पत्र 3 घंटे की अवधि का होगा। मेन्स परीक्षा के प्रश्नपत्र (भाषा के साहित्य के अलावा) केवल हिंदी और अंग्रेजी में सेट किए जाएंगे। उम्मीदवारों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी एक भाषा में या अंग्रेजी में सभी प्रश्रपत्रों के उत्तर देने का विकल्प होगा।
Paper | Subject | Duration | Total Marks |
Paper A | Compulsory Indian language | 3 hours | 300 |
Paper B | English | 3 hours | 300 |
Paper I | Essay | 3 hours | 250 |
Paper II | General Studies I | 3 hours | 250 |
Paper III | General Studies II | 3 hours | 250 |
Paper IV | General Studies III | 3 hours | 250 |
Paper V | General Studies IV | 3 hours | 250 |
Paper VI | Optional I | 3 hours | 250 |
Paper VII | Optional II | 3 hours | 250 |
Interview/ Personality Test: 275 Marks
Application Fees
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2022 के लिए आवेदन करने हेतु सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि एससी एसटी महिला और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं । यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 के लिए आयोजन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा
Important Links And Dates
Online Form Start Date | 2 February 2022 |
Online Form Last Date | 22 February 2022 |
Civil Services Examination 2022 Notification | Hindi | English |
IFS Official Notification | Hindi | English |
Official Website | https://upsc.gov.in/ |
Apply Online | Click Here |