RRB Group D Recruitment 2024 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप D भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। RRB Group D Recruitment 2024 Answer Key आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने CBT परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थी। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अपने प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी देखने की सुविधा दी गई है। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है। बता दे कि रेलवे ग्रुप-डी भर्ती 2024 परीक्षा का आयोजन 32,438 रिक्त पदों हेतु किया गया था जिसके लिए योग्यता 10वी पास और ITI निर्धारित की गई थी।
RRB Group D Answer Key 2024 Overview
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| भर्ती का नाम | RRB Group D Recruitment 2024 |
| परीक्षा प्रकार | CBT (Computer Based Test) |
| परीक्षा तिथि | 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 |
| आंसर-की जारी तिथि | 17 फरवरी 2026 |
| आपत्ति शुरू | 17 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे) |
| आपत्ति की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे) |
| आपत्ति शुल्क | ₹50 प्रति प्रश्न + बैंक शुल्क |
| आधिकारिक वेबसाइट | संबंधित RRB की वेबसाइट |
RRB Group D Recruitment 2024 Answer Key की पूरी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 17 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key जारी की है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) के माध्यम से उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे 23 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है।
यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा (बैंक चार्ज काटकर)। रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि अंतिम निर्णय बोर्ड का ही मान्य होगा और उसी के आधार पर Final Answer Key जारी की जाएगी।
How To Check RRB Group D Answer Key 2024
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से RRB Group D Answer Key 2024 चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “RRB Group D Answer Key 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और Answer Key दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
RRB Group D Answer Key 2024 Download Link
| RRB Group D Answer Key 2024 Check | Click Here |
| Answer Key Notice | Click Here |
| Check All Latest Update | newsbyav.com |
RRB Group D Recruitment 2024 Answer Key कब जारी हुई?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 17 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे आधिकारिक Answer Key जारी की है। उम्मीदवार उसी दिन से लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
Answer Key चेक करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
आपको केवल अपना Registration Number और Date of Birth की आवश्यकता होगी। लॉगिन के बाद आप प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं।
