Rajasthan Mega Job Fair 2023 राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023, Eligibilty, Online Registration, Mega Job Fair Location Date & Time, Apply Online For Rajasthan Mega Job Fair : कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राजस्थान मेगा जॉब फेयर का आयोजन उदयपुर में 4 और 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा, जहां 10 से ज्यादा सेक्टर के 50 से अधिक कंपनी द्वारा प्लेसमेंट की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और 4 और 5 जनवरी 2023 को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक Rajasthan Mega Job Fair 2023 में भाग ले सकते हैं।
Rajasthan Mega Job Fair 2023
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 का आयोजन इस बार रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड सुखाड़िया सर्किल उदयपुर राजस्थान में किया जा रहा है जहां 10 से ज्यादा सेक्टर के 50 से अधिक नामी कंपनीयों द्वारा मौके पर ही प्लेसमेंट की जाएगी। इसके तहत लगभग 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी बताए गए निर्धारित समय दिनांक और स्थान पर उपस्थित होकर इस मेगा जॉब फेयर 2023 में भाग ले सकते हैं। साथ ही इस में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थियों को इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा पाया है उनके लिए मौके पर ही ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। अभ्यर्थी वहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना ऑफलाइन पंजीयन भी करवा सकते हैं। यहां दसवीं से लेकर एमबीए, एमटेक, एसएससी योग्यता धारियों तक सभी के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। Rajasthan Mega Job Fair 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े, और ऑनलाइन पंजीयन करने हेतु लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan Mega Job Fair 2023 Eligibilty
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तक होनी चाहिए साथ ही इसके लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट, इत्यादि योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदकों का चयन साक्षात्कार और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेने हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
How To Apply For Rajasthan Mega Job Fair 2023
Rajasthan Mega Job Fair 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु संपूर्ण प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है अभ्यर्थी बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप लोगों को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से https://rajasthan.rozgaarmela.com/Udaipur/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वहां आप लोगों को मुख्य पृष्ठ पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आप लोगों के सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें पूछे गए सभी जानकारी आप लोगों को सही-सही भर देनी है।
- जानकारी भर देने के बाद आप लोगों को आपका एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर देना है और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Important Links And Dates
Rajasthan Mega Job Fair 2023 Location | रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड, सुखाड़िया सर्किल, उदयपुर, राजस्थान |
Date | 4 और 5 जनवरी 2023 |
Time | सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 का आयोजन कब और कहां होगा?
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 का आयोजन रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड, सुखाडिया सर्कल, उदयपुर में 04 और 05 जनवरी 2023 को किया जा रहा है।
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किस प्रकार करें?
राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु संपूर्ण प्रक्रिया एवं रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया गया है।