Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 9712 पदों पर संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी : माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा सहायक अध्यापक लेवल प्रथम व सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय संविदा भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में Rajasthan contractual hiring to civil post rules 2022 के तहत अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नोटिफिकेशन कुल 9712 पदों पर भर्ती हेतु जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगे जो कि 01 मार्च 2023 रात्रि 12:00 बजे तक चलेंगे। इच्छुक आवेदक बताए गए निर्धारित अवधि में एसएसओ आईडी के माध्यम से Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं साथ ही इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करने हेतु लिंक नीचे दिया गया है।
Download Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Official Notification : Click Here
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Post Detail
माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा सहायक अध्यापक लेवल वन एवं सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के कुल 9712 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 9108 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 604 पद रखे गए हैं। साथ ही पदों की संख्या के विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है –
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Age Limit
सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है
- Minimum Age Limit : 21 Year
- Maximum Age Limit : 40 Year
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Education Qualification
सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार रखी गई है,
- सहायक अध्यापक, लेवल- प्रथम : शैक्षिक अर्हता – न्यूनतम 50% अंकों सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण। प्रशैक्षिक अर्हता – Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) उत्तीर्ण। रीट अर्हता – न्यूनतम अंकों के साथ राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-प्रथम) 2021/2022 उत्तीर्ण ।
- सहायक अध्यापक, लेवल-द्वितीय : शैक्षिक अर्हता – न्यूनतम 50% अंको सहित गणित/अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक। प्रशैक्षिक अर्हता – Bachelor of Edcuation (B.Ed.)/ Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.)। रीट अर्हता – न्यूनतम अंको के साथ राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल द्वितीय परीक्षा 2022 संबंधित विषय सहित उत्तीर्ण।
Application Fees
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है-
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों हेतु : 100 रुपए
- राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु : 70 रुपए
- राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति वर्ग के आवेदक हेतु : 60 रुपए
- राजस्थान राज्य के सभी वर्ग के दिव्यांग एवं जिन की पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, के आवेदकों हेतु : 60 रुपए
How To Apply For Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेवे जिससे कि उसे आवेदन के वक्त किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि ना रह जाए , साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है
- सबसे पहले आप लोगों को एसएसओ पोर्टल पर जाना है
- इसके बाद आप लोगों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर लेना है ।
- लॉग इन करने के बाद आप लोगों के सामने Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आप लोगों को सही-सही भर देनी है।
- उसके बाद आप लोगों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है और एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना।
- उसके बाद आप लोगों को अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 भर्ती संविदा नियुक्ति का तरीका एवं महत्वपूर्ण निर्देश
- इसमें समस्त पदों की जिले वाइज गणना की जाकर विभाग अध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
- आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
- आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी के स्तर पर होगी।
- योग्य एवं पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर होगी।
- समान प्राप्तांक के एक से अधिक अभ्यर्थियों के होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा कम आयु के अभ्यर्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
- आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
- Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2023 के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
- आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर होगी।
- संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किये जाएंगे।
- पदस्थापन हेतु स्कूलों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार होगी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों/ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
- प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
- Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 में संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम 1 वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/ परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति 1 वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकता हैं।
- सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए में संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
- आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्ते “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2023” के प्रावधान अनुसार रहेगी।
Important Links And Dates
Official Notification | Click Here |
Form Start Date | 31 January 2023 |
Form Last Date | 01 March 2023 |
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे ?
सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से शुरू होंगे।
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?
सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2023 रखी गई है।
Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी ऊपर बताई गई है।