Rajasthan BSTC 2023 Offical Notification, Application Form, Syllabus, Rajasthan Pre D.El.Ed. Exam 2023, Rajasthan D.El.Ed Online Application : राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं 12वीं पास करने के बाद बहुत से अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से शुरू होंगे जो कि 30 जुलाई 2023 तक चलेंगे , साथ ही 372 टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट की 25000 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2023 को किया जाएगा। साथ ही Rajasthan BSTC 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे की आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क, एक्जाम पेटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस इत्यादि की जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Page Content
Rajasthan BSTC 2023 Application Form
नोडल एजेंसी तय होने के बाद शिक्षा विभाग ने Rajasthan BSTC 2023 परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से शुरू होंगे जो कि 30 जुलाई 2023 तक चलेंगे। परीक्षा अगस्त माह में करवाई जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए जरूरी दो वर्षीय पाठ्यक्रम (डीएलएड) में प्रवेश के लिए आमतौर पर प्री- परीक्षा मई-जून में करवाई जाती रही है। लेकिन कोविड- 19 बाद पिछले दो साल से Rajasthan BSTC परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित नहीं की जा रही है। पिछले साल परीक्षा अक्टूबर में करवाई गई। इस बार भी परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है। प्री-डीएलएड परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रदेश के 372 डीएलएड कॉलेजों की करीब 25 हजार सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
Rajasthan BSTC 2023 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है साथ ही बीएसटीसी के लिए आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। (Maximum Age Limit For BSTC 2023 : 28 Year)
- इसके अतिरिक्त विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता महिलाओं तथा राजकीय सेवा में सेवारत शिक्षकों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
- साथ ही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Rajasthan BSTC 2023 Education Qualification
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा या समक्ष परीक्षा निर्धारित की गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने 12वीं पास कर ली है वह Rajasthan BSTC 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही बीएसटीसी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा समक्ष परीक्षा में न्यूनतम अंक प्रतिशत विभिन्न वर्गों के लिए नियमअनुसार होंगे
शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम | डीएलएड पाठ्यक्रम (सामान्य/ संस्कृत) 2022 |
सामान्य वर्ग | 50% |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग | 45% |
ओ.बी.सी. | 45% |
विकलांग | 45% |
सामान्य वर्ग की विधवा/ परित्यक्ता महिलाएं | 45% |
Note : जो आवेदक वर्ष 2023 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं/ हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने हेतु पात्र होंगे, परन्तु उन्हे काउन्सलिंग के समय तक पात्रता की सभी शर्तों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
Rajasthan BSTC 2023 Selection Process
राजस्थान बीएसटीसी कोर्स में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद श्रेणी के आधार पर कट ऑफ के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा इसके बाद काउंसलिंग के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। Rajasthan BSTC 2023 में चयन हेतु आवश्यकतानुसार तीन से चार लिस्ट निकाली जाएगी जिसके लिए हमारे द्वारा समय-समय पर अपडेट दी जाती रहेगी।
Exam Pattern And Syllabus
- Rajasthan BSTC 2023 Exam : Offline
- Total Duration : 3 hours
- Type of questions : MCQ Type
- Every correct answer : 3 Marks
- Total No. of Questions : 200
- Total Marks : 600 Marks
- Negative Marking : No Negative Marking
खंड | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
A | मानसिक योग्यता | 50 | 150 |
B | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
C | शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 |
अंग्रेजी | 20 | 60 | |
D | संस्कृत | 30 | 90 |
हिंदी | 30 | 90 |
Rajasthan BSTC 2023 पेपर में खंड ‘द’ तीन उपखंडो ( अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी) में विभाजित है. इसमें अंग्रेजी सभी आवेदकों को हल करना अनिवार्य होगा. जबकि संस्कृत का भाग प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को हल करना आवश्यक है. जबकि हिंदी का भाग प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा सामान्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को हल करना होगा.
Online Application Fee
- डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम प्रवेश हेतु सामान्य शुल्क : ₹450 For All Category
- डीएलएड सामान्य और डीएलएड संस्कृत दोनों पाठ्यक्रमों हेतु : ₹500 For All Category
Rajasthan BSTC 2023 Exam Date
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा,जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 7 दिन पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
Important Links And Dates
Official Notification | Click Here |
BSTC 2023 Application Form Start Date | 10 July 2023 |
Application Form Last Date | 30 July 2023 |
Application Fees Submission Last Date | 30 July 2023 |
Exam Date | 28 अगस्त 2023 |
General Direction | Click Here |
Syllabus And Exam Pattern | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Rajasthan BSTC 2023 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कब से शुरू होंगे?
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2023 से शुरू होंगे।
Rajasthan BSTC 2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कब किया?
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त के महीने में किया जाएगा।
Leave a Comment