Rajasthan BSTC 2022 Offical Notification, Application Form, Syllabus, Rajasthan Pre D.El.Ed. Exam 2022, Rajasthan D.El.Ed Online Application : राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने का अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं 12वीं पास करने के बाद बहुत से अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है हाल ही में मिली सूचना के अनुसार राजस्थान प्रीडीएलएड 2022 के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त के बाद शुरू होंगे जिसके लिए शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा साथ ही 372 टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट की 25000 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन इस बार सितंबर माह में किया जाएगा। कार्यालय समन्वयक पंजीयक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा जल्द ही Rajasthan BSTC 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा जैसे ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा हमारे द्वारा आप लोग को तक सूचना पहुंचा दी जाएगी। साथ ही बीएसटीसी 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे की आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क, एक्जाम पेटर्न, सिलेक्शन प्रोसेस इत्यादि की जानकारी नीचे बता दी गई है ।
Page Content
Rajasthan BSTC 2022 Application Form
Rajasthan BSTC 2022 के लिए 10 अगस्त के बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन एवं शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, इसके लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों को पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है और बताया गया निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करवा देना है उसके बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। अभ्यर्थी अपना फोन किसी भी नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर भी भर सकते हैं।
Rajasthan BSTC 2022 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है (Maximum Age Limit For BSTC 2022 : 28 Year)
- इसके अतिरिक्त विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता महिलाओं तथा राजकीय सेवा में सेवारत शिक्षकों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
- साथ ही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Rajasthan BSTC 2022 Education Qualification
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा या समक्ष परीक्षा निर्धारित की गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने 12वीं पास कर ली है वह राजस्थान बीएसटीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही बीएसटीसी पाठ्यक्रम 2022 में प्रवेश हेतु उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा समक्ष परीक्षा में न्यूनतम अंक प्रतिशत विभिन्न वर्गों के लिए नियमअनुसार होंगे
शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम | डीएलएड पाठ्यक्रम (सामान्य/ संस्कृत) 2022 |
सामान्य वर्ग | 50% |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग | 45% |
ओ.बी.सी. | 45% |
विकलांग | 45% |
सामान्य वर्ग की विधवा/ परित्यक्ता महिलाएं | 45% |
Note : यदि आवेदक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के अलावा किसी अन्य बोर्ड से आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, तो इन परीक्षाओं को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा समकक्षता की मान्यता प्राप्त होने पर ही अभ्यर्थी प्रवेश हेतु पात्र होगा.
Rajasthan BSTC 2022 Selection Process
राजस्थान बीएसटीसी कोर्स में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद श्रेणी के आधार पर कट ऑफ के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा इसके बाद काउंसलिंग के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। बीएसटीसी में चयन हेतु आवश्यकतानुसार तीन से चार लिस्ट निकाली जाएगी जिसके लिए हमारे द्वारा समय-समय पर अपडेट दी जाती रहेगी।
Exam Pattern And Syllabus
- Rajasthan BSTC 2022 Exam : Offline
- Total Duration : 3 hours
- Type of questions : MCQ Type
- Every correct answer : 3 Marks
- Total No. of Questions : 300
- Total Marks : 600 Marks
- Negative Marking : No Negative Marking
खंड | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
A | मानसिक योग्यता | 50 | 150 |
B | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
C | शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 |
अंग्रेजी | 20 | 60 | |
D | संस्कृत | 30 | 90 |
हिंदी | 30 | 90 |
Rajasthan BSTC 2022 पेपर में खंड ‘द’ तीन उपखंडो ( अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी) में विभाजित है. इसमें अंग्रेजी सभी आवेदकों को हल करना अनिवार्य होगा. जबकि संस्कृत का भाग प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को हल करना आवश्यक है. जबकि हिंदी का भाग प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा सामान्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले आवेदकों को हल करना होगा.
Online Application Fee (संभावित)
- डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम प्रवेश हेतु सामान्य शुल्क : ₹400 For All Category
- डीएलएड सामान्य और डीएलएड संस्कृत दोनों पाठ्यक्रमों हेतु : ₹450 For All Category
Rajasthan BSTC 2022 Exam Date
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए परीक्षा तिथि ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही जारी कर दी जाएगी फिलहाल बताया जा रहा है कि राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा।
Important Links And Dates
BSTC 2022 Application Form Start Date | August 2nd Week |
Application Form Start Date | Coming Soon |
Exam Date | September 2022 |
Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 के बाद जारी किया जा सकता है जिसके बाद इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 माह में किया जाएगा।