Junior Engineer Combined Recruitment 2022, JEN 2022 Notification Out : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त (जूनियर इंजीनियर) सीधी भर्ती 2022 के 1092 पदों के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2022 से शुरू होंगे जोकि 19 फरवरी 2022 तक चलेंगे । इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं साथ ही भर्ती से जुड़े अधिक जानकारी के लिए भर्ती ऑफिशल नोटिफिकेशन देखे लिंक नीचे दिया गया है ।
JEN Recruitment 2022 Official Notification : Click Here
JEN Recruitment 2022 Post Detail
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2022 के 1092 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है विभाग एवं पदों की संख्या की विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है
सार्वजनिक निर्माण विभाग
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 422
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 66
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 204
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 101
- कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिग्रीधारक) : 37
- कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिप्लोमा धारक) : 26
स्वायत्त शासन विभाग
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 145
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 36
- कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिग्री) : 44
- कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमा) : 11
JEN Recruitment 2022 Age Limit
कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है । साथ ही आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है
- स्वायत शासन विभाग के लिए कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछले 3 वर्ष में नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी
- सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन अभियांत्रिकी विभाग के लिए कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती का आयोजन पिछले 2 वर्ष में नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाएगी
JEN Recruitment 2022 Education Qualification
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती 2022 के लिए सभी पदों हेतु योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है जो कि कुछ इस प्रकार है
कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारी) :
- 1. भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- 2. देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान ।
कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल अभयांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिग्रीधारी) :
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त विद्युत अभयांत्रिकी मे डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिग्रीधारी) :
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक / विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक /विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
Application Fees
- सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 450/-
- राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 350/-
- समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु – रूपये 250/-
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, के लिये रूपये 250/- देय है
Important Links And Dates
Online Form Start Date | 21 January 2022 |
Online Form Last Date | 19 February 2022 |
Official Notification | Click Here |
Official Website | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
Apply Online | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Leave a Comment