WhatsApp Group   Join Now
Telegram Group Join Now
Job Alert

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 | जयपुर नगर निगम भर्ती 2022

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 | जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 : कार्यालय नगर निगम जयपुर हेरिटेज द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022 देश के अंतर्गत लागू इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत जयपुर जिले के नगर निगम में भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत जयपुर नगर निगम में वरिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एमआईएस मैनेजर एवं शहरी रोजगार सहायक के पदों के लिए भर्ती की जाएगी । इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं जोकि 24 जून 2022 शाम 6:00 बजे तक चलेंगे । इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों को व्यक्तिगत अथवा डाक से दिनांक 24 जून 2022 शाम 6:00 बजे तक कार्यालय नगर निगम जयपुर हेरिटेज सेल में प्रस्तुत कर सकते हैं । साथ ही Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है ।

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Official Notification : Click Here

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Application Form

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Age Limit

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई ‌।

  • Minimum Age Limit : 21 Year
  • Maximum Age Limit : 40 Year

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Education Qualifcation

जयपुर नगर निगम द्वारा इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है, साथ ही शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें

  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक : सिविल अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर / स्नातक डिग्री
  • कनिष्ठ तकनीकी सहायक : सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री/डिप्लोमा
  • लेखा सहायक : बी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
  • MIS मैनेजर : BCA
  • शहरी रोजगार सहायक : स्नातक + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Salary

वरिष्ठ तकनीकी सहायक40000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक 30000/
लेखा सहायक25000/-
MIS मैनेजर25000/-
शहरी रोजगार सहायक15000/

जयपुर नगर निगम भर्ती से संबंधित आवश्यक शर्तें

  1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें।
  2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।
  3. इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।
  4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें। आवेदन पत्र का प्रारूप नगर निगम जयपुर हैरिटेज (इन्दिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना- प्रकोष्ठ) कार्यालय में एवं नगर निगम जयपुर हैरिटेज की वेबसाईट www.jaipurmcheritage.org पर भी देखा जा सकता है।
    5 उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।
  5. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।
  6. पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है।
  7. आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा।
  8. 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी।
  9. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला कलेक्टर जयपुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक जयपुर (IRGY-U) का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जयपुर जिला मुख्यालय होगा।
  10. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी। इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।
  11. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जावेगा।
  12. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जावेगें।
  13. एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें। 15. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 30.06.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।
  14. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जावेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।
  15. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी।
  16. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।
  17. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जयपुर द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा।
  18. संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती जिले की समस्त स्थानीय निकायों के लिये नगर निगम जयपुर हैरिटेज / नगर निगम ग्रेटर जयपुर / नगर परिषद कोटपूतली / नगर पालिका बगरू /बस्सी / चौमू / जोबनेर / किशनगढ – रेनवाल / कोटपूतली / पावटा-प्रागपुरा / फुलेरा / सांभरलेक / शाहपुरा / विराट नगर) संविदा पदों के लिये की जा रही है।
  19. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
  20. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 24.06.22- सायं 6:00 बजे तक रहेगी।
  21. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।
  22. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा। महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा।
  23. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

How To Apply For Jaipur Nagar Nigam Bharti

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा । आवेदक को अपने आवेदन पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को 24 जून 2022 को शाम 6:00 बजे तक कार्यालय नगर निगम जयपुर हेरिटेज में व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा । आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं ।

Application Fees

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं ।

Important Links And Dates

Form Last Date24 June 2022
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Application FormClick Here

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 June 2022 रखी गई है।

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?  

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं संपूर्ण जानकारी ऊपर बताई गई है।

WhatsApp Group   Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment