Current Affairs Daily Quiz

Current Affairs And Daily Quiz 23-December-2020

Current Affairs And Daily Quiz 23-December-2020 For Competition Exams –


 1) हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय किस जिले में स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है?


a) मुंबई

b) पुणे

c) औरंगाबाद

d) अमरावती


उत्तर :- पुणे


Some Important Points :-


  • महाराष्ट्र के पुणे में राज्य का पहला अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय स्थापित जाएगा। राज्य के खेल व युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार ने यह जानकारी दी है। मंत्री सुनील केदार ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये प्रारंभिक राशि दी जाएगी।

  • राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मसौदा विधेयक को मंजूरी दी थी, जिसे राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय शीतकालीन सत्र में मंजूरी मिली है।



2) निम्न में से किस राज्य की राजगीर नेचर सफारी में देश का दूसरा ग्लास ब्रिज निर्मित किया जा रहा है?


a) उत्तर प्रदेश

b) छत्तीसगढ़

c) झारखंड

d) बिहार


उत्तर :- बिहार 


3) केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट ‘भारत में तेंदुए की स्थिति 2018’ के अनुसार भारत में सर्वाधिक तेंदुए किस राज्य में पाए जाते हैं?


a) उत्तर प्रदेश

b) मध्य प्रदेश

c) कर्नाटक

d) महाराष्ट्र


उत्तर :- मध्यप्रदेश


Some Important Points :-


  • भारत में पाया जाने वाला तेंदुआ भारत में पाया जाने वाला तेंदुआ’ लगभग सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। बड़ी बिल्ली की इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम ‘पैंथेरा पारडस फुस्का’ (Panthera pardus fusca) है। यह वन्यजीव रेगिस्तान व सुंदरबन के मैंग्रोव को छोड़कर शेष सभी प्रकार के जंगलों, जैसे- उष्णकटिबंधीय वर्षावन, समशीतोष्ण पतझड़ वाले वन, अल्पाइन शंकुधारी वन, झाड़ियों व घास के मैदान आदि में पाया जाता है।


  • विभिन्न मंचों पर ‘भारतीय तेंदुए’ की संरक्षण स्थिति इस प्रकार है कि यह आई.यू.सी.एन.(IUCN) की रेड डाटा बुक में संवेदनशील (Vulnerable) स्थिति में है, साइट्स (CITES) में इसे अपेंडिक्स – I में शामिल किया गया है तथा भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में इसे अनुसूची 1 में स्थान दिया गया है।


  • राजस्थान के पाली जिले में जवाई नदी के समीप स्थित जवाई पहाड़ी ‘भारतीय तेंदुआ पहाड़ी’ के नाम से प्रसिद्ध है।

4) हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 का उद्घाटन किया गया है, इसके संदर्भ में सत्य कथन हैं-


a)  महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है

b) ऐसा पहला महोत्सव 2015 में आयोजित किया गया था।

c) इसके प्रथम संस्करण का आयोजन दिल्ली में हुआ था।

d) सभी कथन सत्य है


उत्तर :- सभी कथन सत्य है


5) हाल ही में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया है, यह दिवस किस गणितज्ञ के जन्म दिवस के अवसर मनाया जाता है?


a) आर्यभट्ट

b) ब्रह्मगुप्त

c) भास्कर-II

d) श्रीनिवास रामानुजन


उत्तर :- श्रीनिवास रामनुजन


6) मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल (MAO) स्कूल की स्थापना किसने की थी जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना?


a) सर सैयद अहमद खान

ब) अब्दुल गफ्फार खान

c) बदरुद्दीन तैयब

d) मौलाना अबुल कलाम आजाद


उत्तर :- सर सैयद अहमद खान


7) हाल ही में बीबीसी ने किस खिलाड़ी को साल 2020 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है?


a) स्टूअर्ट ब्रॉड

b) लुईस हैमिल्टन

c) टायसन फरी

d) बेन स्टोक


उत्तर :- लुईस हैमिल्टन


8) साल 2021 में G7 का 47वां शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित होना प्रस्तावित है?


a) अमेरिका

b) फ्रांस

c) इंग्लैंड

d) जर्मनी


उत्तर :- इंग्लैंड


10) हाल ही में किस देश की हॉकर संस्कृति को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है?

a) वियतनाम

b) कंबोडिया

c) सिंगापुर

d) चीन


उत्तर :- सिंगापुर 


12) G7 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथनों का चयन कीजिए –


A) यह एक अंतरराष्ट्रीय अंतर सरकारी आर्थिक संगठन है जिसके सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया भी

शामिल है।

B) इसका प्रथम सम्मेलन फ्रांस में आयोजित किया गया था।

C) इसका 47वां सम्मेलन ब्रिटेन में प्रस्तावित है।

कूट:


a) A और B

b) B और C

c) A 3 C

d) A, B i C


उत्तर :- B और C


13) कथन A : मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना 1877 में की की गई थी।

कथन B : मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना का उद्देश्य मुस्लिमों में परंपरागत शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देना था।

सत्य कथनों का चयन कीजिए –


a) केवल B

b) केवल A

c)B और A

d) न तो B न A


उत्तर :- केवल A


14) रामानुजन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथनों का चयन कीजिए –


A) रामानुजन भारत के विख्यात गणितज्ञ हैं इनके जन्म दिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

B) ‘द मैन हू न्यू इनफिनिटी’ फिल्म रामानुजन की जीवनी पर आधारित है।

कूट:


a) केवल A

b) केवल B

c)A और B

d) न तो न B


उत्तर :- A और B


15) कथन A : ‘भारत में तेंदुए की स्थिति 2018’ रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल 12852 तेंदुए हैं।

कथन B : इस रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मध्यप्रदेश में हैं। सत्य कथनों का चयन कीजिए-


a) केवल B

b) केवल A

c) A और B

d) न तो B न A


उत्तर :- A और B

WhatsApp Group   Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment