WhatsApp Group   Join Now
Telegram Group Join Now

Agnipath Bharti Yojana 2022 सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज

Agnipath Bharti Yojana 2022 सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज : रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निपथ भर्ती योजना को लांच किया गया है। इसके तहत सेना में 4 सालों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी, 1 साल में इसके तहत 46,000 भर्तियां होंगी इन सैनिकों को अग्निवीर नाम दिया गया है । इस योजना के अंतर्गत अग्निवीरो को ₹30000 का वेतन, 44 लाख का बीमा 4 साल की नौकरी एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सेना की 4 साल की नौकरी के बाद ज्यादातर जवानों को मुक्त कर दिया जाएगा पर कुछ सैनिकों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बरकरार रखा जाएगा। Agnipath Bharti Yojana 2022 के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, साथ ही अग्निपथ भर्ती योजना 2022 की विस्तृत जानकारी नीचे बताई गई है। 

Agnipath Bharti Yojana 2022
अग्निपथ भर्ती योजना 2022

Agnipath Bharti Yojana 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सेना भर्ती में बढ़े बदलाव करते हुए अग्नीपथ भर्ती योजना 2022 का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत सेना में 4 सालों के लिए युवाओं की भर्ती कराई जाएगी, साथ ही इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। सरकार की ओर से यह कदम सेना की ओसत उम्र कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस योजना के तहत भारतीय सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी जिसके बाद कुछ सैनिकों को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर बरकरार रखा जाएगा और बाकी को रिटायर कर दिया जाएगा। यह भर्ती तीनों सेनाओं के लिए की जाएगी जिसके लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सेना की 4 साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर दिए जाएंगे।

Agnipath Bharti Yojana Vacancy Details

Force1st & 2nd Year3rd Year4th Year
Indian Army40,00045,00050,000
Indian Airforce3,5004,4005,300
Indian Navy3,0003,0003,000

Agnipath Bharti Yojana 2022 Age Limit

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा 17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होने चाहिए, सरकार द्वारा अग्निवीरों के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है, यह छूट सिर्फ इसी साल के लिए रहेगी क्योंकि पिछले 2 साल से सेना में भर्ती नहीं हो पाई है जिसके कारण लाखों युवा 21 साल की उम्र पार कर चुके हैं। 

Age Limit For Agnipath Bharti Yojana : 17.5 To 23 Year

Agneepath Yojana Age Limit 2022

Agnipath Bharti Yojana 2022 Education Qualification

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास निर्धारित की गई है, साथ ही इस भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Agnipath Bharti Yojana 2022 Salary

Agnipath Bharti Yojana 2022 Salary

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 से जुड़ी मुख्य बातें

  • Agnipath Bharti Yojana 2022 के तहत सेना में 4 साल तक सेवा देने वाले युवकों को अच्छे वेतन के साथ सेवा निधि पैकेज मिलेगा ।
  • इस योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा, चौथे साल तक यह पैकेज 6.92 लाख का हो जाएगा इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
  • 4 साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.71 लाख की सेवा निधि दी जाएगी जिस पर कोई भी टैक्स लागू नहीं होगा।
  • यदि कोई अग्निवीर सेवा के दौरान बलिदान होता है तो उसके परिजनों को सेवा निधि के साथ ही 1 करोड़ रुपए और बाकी नौकरी का वेतन मिलेगा ‌‌।
  • यदि कोई सैनिक सेवा के दौरान दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपए के साथ बाकी नौकरी का वेतन मिलेगा।
  • अग्निपथ योजना में भर्ती होने वाले युवकों को 10 हफ्तों से लेकर 6 महीने तक की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • 10वीं एवं 12वीं पास कर सकेंगे Agnipath Bharti Yojana 2022 के लिए आवेदन
  • यह भर्ती पूरे देश में मेरिट के आधार पर होगी जो भी लोग इस भर्ती परीक्षा में चयनित हो गए उन्हें 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी।

Important Links And Dates

Form Start DateSeptember
Last DateComing Soon
Short NotificationClick Here
Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteClick here

Agnipath Bharti Yojana 2022 के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर माह 2022 में जारी कर दिया जाएगा।

Agnipath Bharti Yojana 2022 के तहत सेना में भर्ती कितने साल की होगी?

अग्नीपथ भर्ती योजना 2022 के तहत सेना में 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी के लिए पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment