RTE Admission Result 2026: Lottery List, Eligibility, Admission Process

RTE Admission Result 2026: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हर वर्ष 25% सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की जाती है। इस योजना के माध्यम से बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलता है। इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन फार्म 20 फरवरी 2026 से लेकर 10 मार्च 2026 तक भरवा गए थे इसके बाद 12 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

RTE Admission Result 2026
RTE Admission Result 2026

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एंट्री कक्षा (प्रि-प्राइमरी) तथा कक्षा 1 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का वरीयता क्रम परिणाम जारी कर दिया गया है। अभिभावक नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने बच्चे का परिणाम देख सकते हैं। साथ ही आगे का का विस्तृत कार्यक्रम और लॉटरी रिजल्ट चेक करने हेतु डायरेक्ट लिंक हमारे द्वारा नीचे उपलब्ध करवाया गया है।

RTE Admission Lottery Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामशिक्षा का अधिकार (RTE) प्रवेश
प्रवेश कक्षाप्रि-प्राइमरी / कक्षा 1
शैक्षणिक सत्र2026-27
आरक्षित सीटें25%
आवेदन प्रक्रियाOnline
लॉटरी परिणाम12 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटrajpsp.nic.in

RTE Admission Schedule 2026 (प्रवेश प्रक्रिया समय सारणी)

गतिविधिसमय
विद्यालय प्रोफाइल अपडेट17 फरवरी 2026 तक
ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड20 फरवरी 2026 – 10 मार्च 2026
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयन12 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
दस्तावेज सत्यापन13 मार्च – 25 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
द्वितीय चरण सत्यापन27 मार्च – 04 अप्रैल 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026
अंतिम सत्यापन13 अप्रैल – 17 अप्रैल 2026

RTE Admission Eligibility (पात्रता)

RTE योजना के अंतर्गत प्रवेश के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं।

  • आवेदक बच्चे का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या वंचित श्रेणी से होना चाहिए
  • बच्चे की आयु संबंधित कक्षा के अनुसार निर्धारित सीमा में होनी चाहिए
  • अभिभावक को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है

Documents Required For RTE Admission (आवश्यक दस्तावेज)

RTE प्रवेश के दौरान अभिभावकों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। इसलिए समय रहते आप लोग नीचे बताए गए दस्तावेजों को बनवा लेवे।

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

RTE Admission Benefits (योजना के लाभ)

RTE योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

इसके अंतर्गत ट्यूशन फीस, प्रवेश शुल्क और कई अन्य शैक्षणिक शुल्कों से अभिभावकों को राहत मिलती है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिलता है।

How to Complete RTE Admission After Selection (चयन के बाद क्या करें)

यदि आपके बच्चे का नाम RTE लॉटरी में आ जाता है तो अभिभावकों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित विद्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन करवाना होता है।

  • चयनित विद्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित हों
  • सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें
  • विद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी

RTE Admission Lottery Result 2026 Check Link & Process (परिणाम कैसे देखें)

अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने बच्चे का RTE Admission Lottery Result 2026 आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने बच्चे का RTE Admission Lottery Result 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • सबसे पहले RTE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “केंद्रीकृत लॉटरी परिणाम – विद्यालय वार” विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको स्कूल की लोकेशन द्वारा या स्कूल के नाम द्वारा परिणाम देखने का विकल्प मिलेगा।
  • इसके बाद निम्न जानकारी भरनी होगी:
    • जिला (District)
    • ब्लॉक (Block)
    • कैप्चा कोड
  • सभी जानकारी भरने के बाद “खोजें” (Search) बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद संबंधित विद्यालय के अनुसार RTE लॉटरी चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Result देखने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक का उपयोग करें। Official Website: rajpsp.nic.in

Check RTE Admission Lottery Result 2026

RTE लॉटरी में अपना नाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करेCheck Here
Official Websiterajpsp.nic.in
Check All Latest Updatenewsbyav.com

RTE Admission Lottery Result 2026 कब जारी हुआ है?

ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन परिणाम 12 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

RTE Admission Result कैसे चेक करें?

अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या की मदद से परिणाम देख सकते हैं।

Leave a Comment