RRB Railway Group-D Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी, 22 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Railway Group-D Recruitment 2025 के तहत ग्रुप-डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025
RRB Railway Group-D Recruitment 2025

इस भर्ती के जरिए 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 02 मार्च 2026 थी जिसे बढ़ाकर अब 09 मार्च 2026 कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास और ITI होना जरूरी है। और चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। अधिक जानकारी हेतु इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़े और नोटिफिकेशन डाउनलोड करे और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का लिंक नीचे दिया गया है।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Overview

भर्ती आयोजकरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामGroup D Various Posts
कुल पद22,000+
जॉब लोकेशनभारत
आवेदन शुरू तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 मार्च 2026 ( Extended To 09 मार्च 2026)
परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी होगा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Educational Qualification

RRB Group D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। केवल योग्य उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास ITI (आईटीआई) सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

अगर आपके पास यह योग्यता है तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार अधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेवे।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Age Limit

RRB Group D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा तय की गई है। उम्मीदवार की आयु निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सभी चरणों को पास करना जरूरी होगा। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • CBT Written Exam
  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Document Verification
  • Medical Examination

सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Application Fee

वर्गआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS500 रुपये
SC / ST / PWD250 रुपये

भुगतान का माध्यम: उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान Online Mode जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से कर सकते हैं।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 How to Apply

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 Important Dates & Links

Date Extended NotificationClick Here
Official NotificationClick Here
Apply Online LinkClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in
Check All Latest Updatenewsbyav.com

RRB Railway Group-D Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और आयु सीमा की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

RRB Group D भर्ती 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में लगभग 22,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। यह सभी पद ग्रुप-डी के अंतर्गत आते हैं और अलग-अलग रेलवे जोन में नियुक्ति दी जा सकती है। यह भर्ती रेलवे की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

Leave a Comment